विषय: हापुड़ नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमलों को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने के संबंध में

 

Date: 01 July, 2025            Place: HAPUR (Uttar Pradesh)

प्रार्थना पत्र

सेवा में,     1.    श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जी,
                जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश।

2.    अधिशाषी अधिकारी महोदय,
नगर पालिका परिषद्, हापुड़।

विषय: हापुड़ नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमलों को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने के संबंध में

Honorable Sir,

1.   हापुड़ नगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या एवं उनके हमलों से नागरिकों का जीवन अत्यंत असुरक्षित हो गया है। इस विषय में हाल ही की एक दुखद घटना का उल्लेख करना आवश्यक है –

2.   दिनांक 29 जून की रात को हापुड़ शहर के एक समाजसेवी श्री विनीत दीवान जी पर श्रीनगर क्षेत्र में घर लौटते समय कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के पीछे पड़ जाने से श्री दीवान सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनका दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराना पड़ा।

3.   इससे पूर्व भी अनेक नागरिकों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों द्वारा हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। नागरिकों द्वारा समय-समय पर नगर पालिका परिषद् को कई शिकायत पत्र सौंपे जा चुके हैं, किन्तु अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

4.   मान्यवर, हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा Meenakshi Khurana & Anr. बनाम Union of India & Ors. (WRIT – C No. – 27021 of 2024) में यह निर्णय दिया गया है कि आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को कहीं भी अनियंत्रित रूप से खाना खिलाने पर रोक होनी चाहिए तथा केवल निर्धारित फीडिंग प्वाइंट्स पर ही उन्हें भोजन दिया जाए। इसके लिए Animal Birth Control Rules, 2023 के Rule 20 के अनुसार स्थानीय निकाय, RWA या Apartment Owners Association द्वारा फीडिंग प्वाइंट्स बनाए जाने अनिवार्य हैं।

अतः आपसे निवेदन है कि हापुड़ नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने हेतु तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए:

1.  नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए उचित एवं निर्धारित फीडिंग प्वाइंट्स (Feeding Points) चिन्हित कर बनाए जाएं, जिससे कुत्तों को अनियंत्रित स्थानों पर खिलाने-पिलाने पर रोक लगाई जा सके।

2.  Animal Welfare Committee का गठन किया जाए, जिसमें नगर निगम अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पुलिस प्रतिनिधि एवं संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को शामिल किया जाए।

3.  Animal Birth Control Program (Sterilization & Immunization) के तहत कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाए।

मान्यवर, निवेदन है कि इस संबंध में तत्काल ठोस कदम उठाकर नागरिकों के जीवन एवं आवागमन को सुरक्षित किया जाए

आपकी अति कृपा होगी। धन्यवाद / Thank you.

रविंद्र अग्रवाल
चंडी रोड़, निकट चैम्बर ऑफ कॉमर्स
हापुड़ – 245 101 जिला- हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

Mobile: 95573 69243

Comments